Thursday, December 23, 2021

LIVE SNOWFALL |Snowfall in Kedarkantha trekk | Camping





जुडा का तालाब

हम बात करते है, kedar kantha trek के बारे में यह ट्रेक उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय ट्रेक में से एक है। केदार कांठा ट्रेक की ऊँचाई 12,500 फ़ीट है। केदारकांठा ट्रेक भारत में सबसे लोकप्रिय ट्रेक में से एक माना जाता है, केदार कांठा ट्रेक शुरू करने के कारणों में से सबसे मुख्य कारण है। इस Trek की चढ़ाई इस ट्रेक की चढ़ाई लोगो के बीच में लोकप्रिय है, यह ट्रेक करते समय आपको शिखर और बर्फ से ढकी चोटियां देखने को मिलती है। यह दृश्य इतना ज्यादा खूबसूरत होता है की इसको शब्दों में नहीं बताया जा सकता इस का अनुभव आपको खुद करना होगा। केदार कांठा ट्रेक का रास्ता घने जंगल के बीच से होते हुए जाता है, जो इस रास्ते को और भी रोमांचक बनाता है, केदार कांठा ट्रेक से आपको बर्फ से ढके पहाड़ो और जंगलों का 360-डिग्री दृश्य साफ़ दिखाई देता है। केदार कांठा ट्रेक का कैंपसाइट सूर्यास्त का सबसे अच्छा दृश्य प्रस्तुत करता है जो हमेशा आपको याद रहेगा। जैसे-जैसे आप शिखर के करीब आते हैं, यह चढाई खड़ी और मुश्किल भी होती चली जाती है। लेकिन ऊपरी हिमालय के करीब आते ही नज़ारा ऐसा होता है जैसे मानो दूनिया ही बदल गयी हो केदार कांठा की कुछ तस्वीर आप इस ब्लॉग में देख सकते हो असल दृश्य इससे कहि ज्यादा खूबसूरत होता है। केदारकांठा ट्रेक पूरा करने में आपको कितने दिन का समय लगेगा - Kedar kantha Trek Duration? KedarKantha Trek Base Camp kedar kantha trek पूरा करने में आपको 6 दिन का समय लगेगा। केदारकांठा ट्रेक कितने किलोमीटर का है - Kedar Kantha Trek Distance? यह ट्रेक 23 किलोमीटर है। केदारकांठा ट्रेक कहा से शुरू होता है - Kedar kantha Trek Starting Point? KedarKantha Trek Starting Point kedar kantha trek सांकरी गांव उत्तराखंड से शुरू होता है। लेकिन आपको यहां पहुंचे के लिए सबसे पहले देहरादून पहुँचना पड़ेगा। देहरादून से सांकरी गांव की दूरी196 किलोमीटर की है जिसे करने में आपको 10 से 11 घंटे का समय लगेगा। देहरादून से आप सांकरी गांव के लिए सुबह जल्दी निकले जाए ताकि आप यहां पे समय से पहुँच जाए। एक खास बात :- सांकरी में प्रवेश करने से पहले एक वन (Forest Permit) परमिट की आवश्यकता होती है। यह परमिट आपको सांकरी गांव से पहले गोविन्द पशु नेशनल पार्क आता है वहां एक चेक पोस्ट बना हुआ है। आप अपनी सरकारी अधिकृत आईडी प्रूफ दिखा कर यहां से अपना वन परमिट (Forest Permit) ले सकते हो बहुत आसानी से और यह परमिट आपको सांकरी गांव में प्रवेश करने से पहले दिखाना होगा और एक छोटा सा फॉर्म भरना होगा। अब शुरू होती है केदारकांठा ट्रेक की यात्रा - Journey Begins Kedar Kantha Trek kedarkantha Trekking दिन 1: सांकरी से जुडा का तालाब तक ट्रेक - Trek from Sankri to Juda ka Talab पहला दिन आपका शुरू होगा सांकरी से जुडा का तालाब के लिए। इसकी दूरी सांकरी से लगभग 4 किलोमीटर की है। इस यात्रा में आपको अपने फिटनेस स्तर के आधार पर लगभग 3-4 घंटे का समय लगेगा। इस ट्रेक के दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे इस बात की मैं आपको गारंटी देता हूं। कुछ स्थानों पर पगडंडी थोड़ी खड़ी हो सकती है और यह आपके धीरज की परीक्षा लेगी। जुडा का तालाब 9,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जुडा के तालाब में बोर्न फायर का मज़ा उठाए और रात के समय तारों से भरे आसमान का आनंद लें। दिन 2: जुडा का तालाब से केदारकांठा शिविर तक ट्रेक - Trek from Juda ka Talab to Kedarkantha base camp आज आपका ट्रेक जुडा का तालाब से kedar kantha शिखर के लिए होगा। इसकी दूरी 4 किलोमीटर की होगी। पहाड़ियों में आपके फिटनेस स्तर के आधार पर आपको इस यात्रा को पूरा करने में 4 -6 घंटे का समय लग सकता है। इस रास्ते में आप घास के मैदानों और घने जंगलों वाली पहाड़ियों से गुजरेंगे और खड़ी चोटियों पर आपको चढ़ना पड़ेगा। यहां पहुंचने के बाद केदारकांठा के शिखर से आपको अद्भुत दर्शनीय नजारा दिखाई देता है। दिन 3: आज आपको केदारकांठा शिखर से हरगाँव के लिए नीचे की और उतरना होगा - Trek from Kedarkantha base camp to summit and descend down to Hargaon KedarKantha Trek Beauty अब यह वो दिन है जब आप पहाड़ों पर विजय प्राप्त करोगे और आपकी फिटनेस की असली परीक्षा आज होगी। यहां से 6 किलोमीटर की कुल दूरी आपको 11250 फीट से 12500 फीट तक ले जाएगी और आपको वापस 8,900 फीट तक ले आएगी । क्या शानदार दिन होगा, यह दिन आपके ट्रेक का सबसे रोमांचक दिन होगा जो आपको हमेशा याद रहेगा। इस दिन आपको बहुत उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे और बहुत मज़ा भी आएगा मैरी सला आपको यह है की आप इस दिन की शुरुआत सुबह जल्दी करें और ऐसा करना आवश्यक भी है। क्योंकि आज की यात्रा लंबी और कठिन होने वाली है। आज आप केदारकांठा शिखर से सफेद और गहरे नीले बादलों को एक साथ बहुत पास से देख सकते हो यह नज़ारा आपको सच में मंत्र मुक्त कर देगा यह नज़ारा इतना शानदार होता है की इसको शब्दों में बताना असंभव है। केदारकांठा के शिखर से हिमालय पर्वतमाला का 360-डिग्री आकर्षक दृश्य आप देख सकते हो। आपको यहां भगवान गणेश जी का एक छोटा मंदिर और उसके साथ शिवजी और देवी पार्वती जी का एक छोटा मंदिर भी देखने को मिलेगा है। आप अपना समय लें, और यहां कुछ देर आराम करें और इस जगह की सुन्दरता को निहारे और यहां के वातावरण को मेसूस करें शब्दों में इस जगह का वर्णन करना बहुत मुश्किल है। आपको यहां से हरगाँव पहुंचने में 2 घंटे का समय लगेगा। हरगांव में पहुंचने के बाद आप बोर्न फायर का मज़ा उठाए और जशन मनाएं। दिन 4: हरगांव से सांकरी तक ट्रेक - Trek from Hargaon to Sankri Village हरगांव से सांकरी तक का ट्रेक करने में आपको 3 घंटे का समय लगेगा। क्योंकि हमें जितने समय ऊपर की और चढ़ने में लगता है नीचे उतरते समय हमें उसका आधा समय ही लगता है। अब आप ज्यादातर नीचे की और उतरेंगे और आप सांकरी में 6400 फीट की ऊंचाई पर होंगे और इसी के साथ आपका इस खूबसूरत ट्रेक का आखरी दिन होगा। केदारकांठा का ट्रेक सर्दियों के महीनों में विशेष रूप से किया जाता है।






No comments:

Post a Comment

LIVE SNOWFALL |Snowfall in Kedarkantha trekk | Camping

जुडा का तालाब हम बात करते है, kedar kantha trek के बारे में यह ट्रेक उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय ट्रेक में से एक है। केदार कांठा ट्रेक की ऊँच...